इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी का पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी का पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Indore News : हिंदू पंचांग में सकट चौथ का त्योहार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि को मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज सकट चौथ व्रत रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधकों को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में इंदौर के खजराना स्तिथ भगवान श्री गणेश मंदिर में आज तिल चतुर्थी के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर आशीष सिंह पत्नी के साथ पूजन के लिए पहुंचे।

कलेक्टर ने की पूजा

इस अवसर पर कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि खजराना गणेश मंदिर में तील चतुर्थी का विशेष महत्व है। आज के दिन जो भी लोग मन्नत मांगते हैं, उनकी मन्नत पूरी होती है। साथ ही इस खास मौके पर सभी इंदौर वासियों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि आज सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।

[dgv_vimeo_video id=”907396736″]

श्रद्धालुओं के लिए की गई खास व्यवस्था

दरअसल, तिल चतुर्थी पर्व पर भगवान गणेश का आकर्षक सिंगार किया गया है। मंदिर की साज-सज्जा के साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर समिति ने विशेष व्यवस्था भी की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। साथ ही प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया है।

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews