पति की नौकरी जाने से परेशान महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही पुलिस

पति की नौकरी जाने से परेशान महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही पुलिस

Indore News: इंदौर में अपने पति की नौकरी जाने से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाया और उस पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये पूरा मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र की है। यहां पर शालीमार कॉलोनी में रहने वाली 38 वर्षीय सोनाली ने आत्महत्या का कदम उठाया है। 3 महीने पहले महिला के पति की नौकरी चली गई थी जिसके बाद से वह चिंता में थी। यही कहा जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या का कदम उठा रही हूं। मेरे पति की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी थी जो सितंबर में चली गई है, इसके चलते मैं परेशान हूं।

जानकारी के मुताबिक महिला ने आत्महत्या का कदम उस समय उठाया जब घर पर कोई भी नहीं था। बच्चे स्कूल गए थे और पति किसी काम से बाहर था। तभी सोनाली ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews