
BHOPAL POLICE ARREST
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से सोना, चांदी के आभूषण और नकदी जब्त की है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है। जहाँ मनोरमा गंज स्थित फ्लैट के मेन गेट के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा अलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। फरियादी ने तुरंत थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत की पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए इस मामले में विवेचना शुरू की और पुलिस ने सूचना तंत्र का जाल बिछाकर बदमाश को पकड़ा लिया पकड़े गए आरोपी कुंदन पिता बचपन सिंह सिकलीगर आकाश नगर द्वारकापुरी का रहने वाला है जिसे पुलिस पलासिया ने गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल भी जप्त किया है इसी थाने में जनवरी की 13 तारीख को एक और प्रकरण में आरोपी लखन निवासी लाल रामनगर को भी गिरफ्तार किया है और इस चोर से भी पुलिस पलासिया ने सोने चांदी के जेवर जप्त होना बताया।
[dgv_vimeo_video id=”903641206″]
डीसीपी जॉन 3 हंसराज सिंह ने बताया कि पलासिया पुलिस ने जिन दो चोरों को अलग-अलग चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है उनसे लाखों रुपए का माल भी बरामद किया आरोपियों को लेकर आगे और इन्वेस्टिगेशन की जा रही है और आरोपी कुंदन को लेकर अधिकारियों ने यह भी बताया कि अन्य प्रदेशों में इस पर और भी कई प्रकरण दर्ज हैं जिसकी जांच जारी है। चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस आरोपी बनाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”903640905″]
