Ujjain News: शिप्रा नदी ब्रिज से नीचे गिरी कार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Ujjain News: शिप्रा नदी ब्रिज से नीचे गिरी कार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Ujjain Car Accident: उज्जैन से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां शिप्रा नदी के ब्रिज से एक कार नीचे गिर गई है। हादसा बहुत ही भीषण था और कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार में एक युवक सवार था जो बाल-बाल बच गया।

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। गाड़ी में सवार युवक को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी की जो तस्वीरें सामने आई है उसे देखकर भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गाड़ी नंबर के आधार पर यह जानकारी सामने आई है कि यह गाड़ी नीमच जिले की है। हादसा कैसे हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन पुल के ऊपर गाड़ी के टायरों के जो निशान दिख रहे हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि स्पीड में होने के चलते युवक गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका और हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। युवक गाड़ी में अकेला ही था फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews