
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक घटना सामने आई है, जहां पीड़िता ने अपने देवर के खिलाफ कमरे में आकर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए टीम का गठन किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानें यहां…
चंदन नगर का मामला
दरअसल, मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। जब एक पीड़ित महिला थाने पहुंची और अपने देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पूर्व में उसके पति की हत्या हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए केस की छानबीन की जा रही है। वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए सारी जानकारी दी है।
जांच जारी
फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की इन्वेस्टीगेशन जारी है। वहीं, फरियादी के देवर के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोषी पाए जाने पर उसपर कानून द्वारा आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”948648225″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

