इन्दौर में महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर, मामला दर्ज

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर से एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ नजदीकी रिश्तेदार ने अपनी जान पहचान का फायदा उठाते हुए पीड़िता को बहला फुसलाकर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल भी कर दिया। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने संबंधित थाने पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इन्दौर की एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि परिचित ने ही महिला को अपने जाल में फंसा कर उसके साथ दोस्ती कर उसका वीडियो कॉल करके वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली गई। जब इस बात की जानकारी पीड़िता को लगी तो उसने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ करवाई करने की मांग की है इस पूरे मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह विवाद पारिवारिक होना भी बताया और मामले में जांच की बात कही है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद पुलिस अब मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है और जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने यह भी कहा कि पीड़िता और आरोपी का पारिवारिक विवाद भी चल रहा है कुल मिलाकर पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले में पूरी तरह सच्चाई सामने आने की उम्मीद की जा सकती है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”896888462″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews