जोनल अधिकारी का पार्टी करते वीडियो वायरल, निगमायुक्त की बड़ी कार्यवाही

जोनल अधिकारी का पार्टी करते वीडियो वायरल, निगमायुक्त की बड़ी कार्यवाही

इंदौर।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के चौथे चरण के बीच इंदौर के एक अधिकारी को पार्टी करना तब भारी पड़ गया। जब उनका वायरल वीडियो(viral video) निगमायुक्त(Commissioner) तक पहुँच गया। जिसके बाद निगम आयुक्त द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस(notice) जारी किया गया था। जिस पर उचित उत्तर नहीं मिलने के बाद कार्यवाही करते हुए जोनल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीँ उनके जगह अब सहायक यंत्री शांति लाल यादव को जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल मामला इंदौर का है। जहाँ जोन क्रमांक-7 के जेडओ चेतन पाटील को लॉकडाउन के बीच ही निगमायुक्त ने सस्पेंड(suspend) किया है। जानकारी के मुताबिक जोनल अधिकारी ने अपने परिवार के साथ कस्तूरी सभागृह में पार्टी का आयोजन किया था। जिसका वीडियो वायरल होते हुए कमिशनर के पास पहुंचा। वहीँ दिख रहे वीडियो में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब संंतोषजनक नहीं आने पर निलंबन की कार्यवाही की गयी। वहीँ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

इस बीच पद को भरते हुए लंबे समय से अवकाश पर चल रहे सहायक यंत्री शांति लाल यादव को जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके नाम का आदेश मिगमायुक्त प्रतिभा पल द्वारा जारी किया जा चूका है। वहीँ निगमायुक्त ने साफ कर दिया है कि यदि लॉकडाउन में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अनुशासनहीनता सामने आई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews