VHP के कार्यक्रम में बोले सीएम डॉ मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्री राम मुस्कुराए अब मथुरा में प्रभु श्री कृष्ण मुस्कुराएंगे

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार बनने के अगले ही दिन हमने लाउडस्पीकर पर एक्शन लिया, लाउडस्पीकर के डेसिबल निर्धारित किये उसके आधार पर 60 हजार लाउडस्पीकर उतारे, खुले में मांस बेचने पर अंकुश लगाया।
VHP Meeting Indore

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार को इंदौर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद (VHP All India Meeting Indore) की अखिल भारतीय बैठक में शामिल हुए, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है। हमने भी राज्य में लव जिहाद, खुले में मांस के विक्रय एवं लाउड स्पीकर पर कड़ी कार्रवाई की है। हमारे लिए मानव कल्याण और प्रदेश का विकास सर्वोपरि है।

विश्व हिन्दू परिषद् की बैठक में संत, विधि विशेषज्ञों और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा सनातन में सेवा और कल्याण का भाव अन्तर्निहित है, इसलिए हमारी सरकार संतों, गौमाता के सेवा और समाज के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है।

शाहबानो केस के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना  

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मोहन यादव ने कहा शाहबानों केस के मामले में इंदौर हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय के बाद भी कांग्रेस ने उस मुस्लिम बहन की हक की लड़ाई को अन्याय के रूप में लागू करने का पाप कांग्रेस ने किया है उन्होंने कहा कि ये पाप तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार के माथे है।

मथुरा में भी श्री कृष्ण मुस्कुराएंगे 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा विश्व हिन्दू परिषद् ने राम मंदिर के लिए अथक मेहनत की और कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ, मंदिर में विराजे राम लला मुस्कुरा रहे हैं और अब जल्दी ही मथुरा में श्री कृष्ण भी मुस्कुराएंगे और मथुरा में आनंद छाएगा फिर हम कहेंगे – नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews