
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लूट के मामले सामने आ रहे हैं जहाँ अज्ञात बदमाशों द्वारा आम आदमी को निशाना बनाते हुए कभी मोबाइल कभी चेन कभी रुपयों से भरा बैग छीनने की घटना प्रकाश में आ रही है अब ताज़ा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र से आ रहा है, जिसमे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला डॉक्टर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला डेंटिस डॉक्टर के साथ सामने आया है जहां जब महिला डॉक्टर जब अपने क्लीनिक से घर की और जा रही थी इस दौरान दो बाइक सवार पीछे से आकर महिला की चेन लूटने का प्रयास किया, जिसमे महिला ने लुटेरों के साथ बराबर का सामना किया जिससे लुटेरे महिला से गले से चैन तो नही ले जा पाए, लेकिन उसका पेंडेंल छीन के ले जाने में सफल हो गए।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”913354579″]
