Indore News : पुलिस जनसुनवाई में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में स्थित प्लॉट को धोखे से हथियाने के मामले की शिकायत को लेकर आज मंगलवार (Tuesday) को हुई पुलिस जनसुनवाई (Police Hearing) में महेश दीपाले नामक युवक ने आत्मदाह का प्रयास (Self Immolation Attempt) किया।इससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े… IND vs ENG 2nd Test: भारत की इंग्लैंड पर 317 रनों की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

दरअसल, हाथ केरोसिन लेकर पहुंचे युवक ने पहले खुद पर केरोसीन डाला और पुलिस कंट्रोल रूम (Police control room) जा पहुंचा। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी सी मच गई। प्लॉट पर कब्जे की शिकायत पर सुनवाई नही होने के मामले को लेकर महेश अपनी माँ के साथ पहुंचा था।

इधर, पुलिस ने युवक को आत्मदाह करने के पहले ही सतर्कता के साथ उसे बचा लिया। महेश दीपाले निवासी रामानंद नगर का आरोप है कि विदुर नगर में धर्मेंद्र जैन और सतपाल तोमर ने उसका 30 बाय 50 का प्लॉट अपने नाम करवा लिया और उसके पैसे भी दिए। द्वारकापुरी थाने में सुनवाई न होने के चलते उसने ऐसा कदम उठाया था।

यह भी पढ़े… परिवार पेंशन पर बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इधर, पुलिस ने आत्मदाह करने के उकसाने के मामले में एक कथित पत्रकार जो खुद को किसी राष्ट्रीय पत्रकार मंच (National Journalist Forum) का सदस्य बता रहा उसे हिरासत (Arrest) में लिया है। प्रेमशंकर नामक कथित पत्रकार बड़े अदब के साथ पत्रकार बता रहा था वही अब छोटी ग्वालटोली पुलिस (Indore Police) इस मामले में कथित पत्रकार से पूछताछ कर रही है।

इधर, एसपी (Indore SP) महेशचंद्र जैन ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने द्वारकापुरी पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस मामले में आत्मदाह के लिए उकसाने के मामले में कथित पत्रकार से पूछताछ कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

indore1

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews