इटली की PM मेलोनी से मोदी की खास मुलाकात, सेल्फी के बाद मोदी की पोस्ट वायरल

इटली की PM मेलोनी से मोदी की खास मुलाकात, सेल्फी के बाद मोदी की पोस्ट वायरल

PM modi selfie with Giorgia Melony: 1 दिसंबर यानी शुक्रवार के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 में सम्मिलित होने के लिए दुबई पहुंचे। COP28 मीटिंग के दौरान उन्होंने देशभर के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। इसमें इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी भी शामिल थीं। इस खास मुलाकात की तस्वीर मेलोनी ने अपने सोशल अकाउंट X पर साझा की है। जहां उन्होंने तस्वीर के साथ एक इंग्लिश में शानदार कैप्शन भी लिखा है, मेलोनी ने लिखा ‘GOOD FRIENDS AT COP28’, इतना ही नहीं उन्होंने आगे हैशटैग #Melody भी बनाया है, जो पीएम मोदी और उनके नाम को जोड़कर बना है।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट रिपोस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी की इस पोस्ट का जवाब देते हुए अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट X पर मेलोनी की पोस्ट को रिपोस्ट किया और साथ में इंग्लिश में लिखा, ‘MEETING FRIENDS IS ALWAYS A DELIGHT’ जिसका हिंदी अर्थ होता है, की ‘दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद होता है।’ आपको बता दें, मोदी की यह पोस्ट जोरों शोरों से हर सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल हो रही है। मोदी की इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, यह पीएम मोदी और मेलोनी की पहली मुलाकात और तस्वीर नहीं है। इससे पहले G20 समिट में हिस्सा लेने जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में भारत आई थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद दोनों लीडर्स ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उस दौरान मेलोनी ने मोदी को दुनिया का मोस्ट लव्ड लीडर बताया था और जमकर तारीफ भी की थी।

COP28 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन नेताओं से की मुलाकात

जियोर्जिया मेलोनी के अलावा पीएम मोदी ने COP-28 में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर, ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड कैमरन, तुर्की के राष्ट्रपति आरटी एडोर्गन, स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और मालदीप के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, गुयाना डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली आदि नेताओं से मुलाकात की।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews