10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

करियर डेस्क| अगर आप 10 वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते है तो आपके लिए अच्छी खबर है| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है| इसरो ने विभिन्न शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से विभिन्न पदों के लिए एक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगें हैं| जिसके अंतर्गत ड्राईवर, फायरमैन एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं| इच्छुक उम्मीदवार इसरो यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 06 मार्च 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं| इसरो भर्ती 2020 के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ISRO के ऑफिशियल वेबसाइट www. isro.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा| उम्मीदवार 15 फरवरी 2020 से, 06 मार्च 2020 तक या उससे पहले अपने आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं|

महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 06 मार्च 2020

आयु सीमा
18 – 35 साल तक

वेतन
18,000 – 44,900

रिक्ति विवरण:
• टेक्निशियन: 102 पद
• ड्राफ्ट्समैन: 03 पद
• टेक्निकल असिस्टेंट: 41 पद
• लाइब्रेरी असिस्टेंट: 04 पद
• साइंटिफिक असिस्टेंट: 07 पद
• हिंदी-टाइपिस्ट: 02 पद
• कैटरिंग अटेंडेंट: 05 पद
• कुक: 05 पद
• फायरमैन: 04 पद
• लाइट व्हीकल ड्राइवर: 04 पद
• हैवी व्हीकल ड्राईवर: 04 पद

शैक्षणिक योग्यता:
लाइब्रेरी असिस्टेंट- उम्मीदवार को ग्रेजुएट होने के साथ प्रथम श्रेणी से लाइब्रेरी साइंस/लाइब्रेरी इनफार्मेशन साइंस में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए|

साइंटिफिक असिस्टेंट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में प्रथम श्रेणी से ग्रेजुएट होना चाहिए|

टेक्निकल असिस्टेंट- राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंजीनियरिंग के प्रासंगिक ट्रेड में प्रथम श्रेणी के साथ डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए|

ड्राईवर, फायरमैन- इसरो भर्ती 2020 के अंतर्गत निकली ड्राईवर, फायरमैन एवं एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास SSLC / SSC / मैट्रिकुलेशन की योग्यता होनी चाहिए|
शैक्षणिक योग्यता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए ऑफिशियल पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें|
https://testchampion.jagranjosh.com/free-pdf-page?file=ursc-isro-recruitment-2020-apply-online-182-driver–fireman-and-other-posts.pdf

Job Summary

Notification ISRO Recruitment 2020 Notification released @isro.gov.in, Apply online till 6 March 2020
Notification Date Feb 17, 2020
Last Date of Submission Mar 6, 2020
Official URL https://www.isro.gov.in/
City bangalore
State Karnataka
Country India

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews