Agniveer Admit Card: जारी किए गए अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड, 22 अप्रैल से शुरू होगी रैली, जानें कैसे करें डाउनलोड

Agniveer Admit Card

Agniveer Admit Card 2024: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है उनके लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। देश के अलग-अलग स्थान पर आयोजित की जाने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी, जो जारी कर दिए गए हैं। थल सेना द्वारा यह एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिन्हें ऑफिशल वेबसाइट joinIndianarmy.nic.in पर देखा जा सकता है और यहां से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • अगर आप भी उन उम्मीदवारों में शामिल है, जिन्होंने अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग दिन आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन किया है तो आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए भारतीय सेना पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • पोर्टल पर जाने के बाद आप अग्निवीर भर्ती सेक्शन में जाएं।
  • यहां जाने के बाद आपको संबंधित प्रवेश पत्र की लिंक दिखाई देगी जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • यहां लॉग इन करने के बाद आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कब से है रैली

थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह रैली अलग-अलग जगह पर अलग-अलग दिन आयोजित की जाने वाली है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 22 अप्रैल से 3 मई तक रैली का आयोजन किया जाने वाला है। हर तारीख पर 1 से लेकर 3 घंटे की पारियों में रैली आयोजित की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस दौरान उनसे 50 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाने वाले हैं।

13 फरवरी से शुरू हुए थे आवेदन

भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू की गई थी। 22 मार्च तक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews