AIIMS Recruitment 2023: 640 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, जून से पहले करें अप्लाई, 2 लाख तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता

aiims

AIIMS Delhi Recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है। एम्स पटना (AIIMS Patna) ने ग्रुप ए, बी और सी (नॉन फैकल्टी) के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एम्स पटना की वेबसाइट https://aiimspatna.edu.in/ पर जाकर करना है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल 2023 को जारी किया गया था, इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 4 जून 2023 तय की गई है।

Patna AIIMS Recruitment 2023

कुल पद : 644

पदों का विवरण

  1. ग्रुप ए- 11
  2. ग्रुप बी-265
  3. ग्रुप सी-382

इन पदों पर होगी भर्ती

वरिष्ठ प्रोग्रामर, उप चिकित्सा अधीक्षक, जनसंपर्क अधिकारी, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, आयुष चिकित्सा अधिकारी, लेखा अधिकारी, जन स्वास्थ्य परिचारिका, चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता, योग प्रशिक्षक, निजी सचिव आदि रिक्त पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा – ग्रुप ए कैटेगरी के पद पर भर्ती होने के लिए उम्र 21 से 50 साल, ग्रुप बी के लिए 18 से 45 साल और ग्रुप सी के लिए 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
योग्यता : उम्मीदवारों को 10वीं/12वीं, डिप्लोमा/डिग्री/पीजी/पीएचडी (संबंधित डिसिप्लिन में) होनाा चाहिए। योग्यता के संबंध में डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

वेतनमान – चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। ग्रुप ए कैटेगरी के पद पर भर्ती होने के बाद अधिकतम वेतनमान पे मैट्रिक्स में लेवल 11 (67700-208700) होगा। ग्रुप बी कैटेगरी का सबसे अधिक वेतनमान पे मैट्रिक्स में लेवल-7 (44900-142400) और ग्रुप सी कैटेगरी में पे मैट्रिक्स लेवल 5 (29200-92300) होगा।

ऐसे होगा चयन- इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा

आवेदन शुल्क : इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को इस अभियान के लिए तीन हजार रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2400 रुपये तय किया गया है। विकलांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews