AIIMS में सरकारी नौकरी पाने का लास्ट चांस, 260 पदों पर निकली है भर्तियां, 19 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु पात्रता

aiims job

Deoghar AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर ने 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 15 दिसंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इसके साथ ही ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज बीबीनगर ने भी 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है।

Deoghar AIIMS Recruitment 2023

कुल पद -109

पदों का विवरण- सीनियर रेजिडेंट के 96 पद और जूनियर रेजिडेंट के 13 पद ।

योग्यता- अधिसूचना के अनुसार एम्स देवघर के इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (एमबीबीएस) डिग्री प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा- इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।  इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए इंटरव्यू की संभावित तिथि 19 दिसंबर, 2023 रखी गई है।

वेतनमान- इन पद पर चयनित उम्मीदवार को लेवल 10 के अनुसार 56 हजार 100 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क- आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये ,ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1 हजार रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Bibinagar AIIMS Recruitment 2023

कुल पद – 151 पद

आयु सीमा- उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवार का पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री (MD/MS/DM/M.Ch) प्राप्त होना जरूरी है.
चयन- इन पद पर उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

कहां होगा इंटरव्यू- इंटरव्यू का आयोजन 21 से 23 दिसंबर 2023 तक होगा।  इंटरव्यू का आयोजन दूसरी मंजिल, डीन कार्यालय, एम्स बीबीनगर के पते पर आयोजित होगा।

आवेदन शुल्क – जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1770 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1416 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को ट्रांजैक्शन चार्ज और जीएसटी शुल्क भी अदा करना होगा। भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews