
AIIMS Recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। देशभर के अलग अलग राज्यों के एम्स में अलग अलग पदों पर 513 विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू जारी है और आखिरी डेट भी नजदीक है। इसमें रायबरेली एम्स की लास्ट डेट 16 अक्टूबर है। भर्तियों की सारी जानकारी नीचे अलग अलग दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
Raebareli AIIMS Recruitment 2023
कुल पद – 149
पदों का विवरण
ग्रुप बी के तहत 100 पद और ग्रुप सी के 49 पद
आयु सीमा- 18 से 35 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों के पास 10+2 विज्ञान के साथ/स्नातक/बी.एससी. होना चाहिए। कार्य अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री/एम.एससी./डिप्लोमा/मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को जरूर पढ़ें।
आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3540 रुपये हैं। वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1770 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि PwD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
आवेदन की लास्ट डेट- 16 अक्टूबर
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.aiimsrbl.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
Rajkot AIIMS Recruitment 2023
कुल पद– 131 पद, ग्रुप ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ गैर-संकाय पद पर
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 साल से लेकर 45 साल तक किया गया है। वहीं, SST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की साथ ही PWD वर्ग के उम्मीदवारों को 10 की अधिकतम आयु सीमा में छूट दिया जाएगा।
योग्यता –अप्लाई करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए। पीजी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित ट्रेड की जानकारी होनी जरूरी है।
वेतनमान– अलग अलग पदों के हिसाब से 56,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगीस, इसके साथ ही एलाउंस भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क– भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को शुल्क अदा करना होगा। सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3 हजार रुपये रखा गया है। आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किए गए है। बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया -ग्रुप ए पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन स्क्रीनिंग टेस्ट के बेसिस पर होगा जो एम्स राजकोट में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद डीवी राउंड और फाइनल इंटरव्यू लिए जाएंगे।ग्रुप बी और सी पद के लिए कैंडिडेट्स को सीबीटी टेस्ट के बेसिस पर और अगर जरूरत पड़ी तो स्किल टेस्ट के आधार पर चुना जाएगा।इसके बाद डीवी राउंड होगा।
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन की लास्ट डेट- इस भर्ती के लिए विज्ञापन 7 अक्टूबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था, अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख विज्ञापन जारी होने की 30 दिन बाद की है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।आवेदन करने की लास्ट डेट 6 नवंबर 2023 है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
Bhopal AIIMS Recruitment 2023
कुल पद- 233
पदों का विवरण-
- सोशल वर्कर : 2 पद
- ऑफिस/स्टोर्स अटेंडेंट(मल्टीटास्किंग) : 40 पद
- लोअर डिविजन क्लर्क : 32 पद
- स्टेनोग्राफर : 34 पद
- ड्राइवर (ऑर्डिनेरी ग्रेड) : 16 पद
- जूनियर वार्डन (हाउस कीपर) : 10 पद
- डिसेक्शन हॉल अटेडेंट : 8 पद
- अपर डिविजन क्लर्क : 2 पद
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A : 2 पद
- जूनियर स्केल स्टेनो (हिंदी) : 1 पद
- सिक्योरिटी-कम -फायर जमादार : 1 पद
- स्टोर कीपर-कम-क्लर्क : 85 पद
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्यता
- सोशल वर्कर के लिए 12वीं पास और 8 साल का एक्सपीरियंस
- क्लर्क (एलडीसी) के लिए 12वीं पास, टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग या 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश टाइपिंग)
- स्टेनो : 12वीं पास और सम्पूर्ण दस्तावेज
- स्टोर कीपर कम क्लर्क : ग्रेजुएशन, एक साल का एक्सपीरियंस
आवेदन शुल्क
- सामान्य : 1200 रुपए
- ओबीसी : 1200 रुपए
- एससी / एसटी : 600 रुपए
- भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं को फीस में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
- रिटन एग्जाम
- स्किल टेस्ट
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
परीक्षा पैटर्न
एग्जाम में 100 नंबर के 100 एमसीक्यू पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। एग्जाम में जनरल नॉलेज एंड अवेयरनेस, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंसी एंड रिजनिंग एबिलिटी, फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस, सीसीएस (कंडक्ट) रूल्स, 1964 और सीसीएस (लीव)रूल्स 1972 से प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में 0.25 नंबर की निगेटिव मार्किंग भी होगी। एग्जाम में कम से कम 35% मार्क्स लाना जरूरी है।
आवेदन की आखिरी तारीख – ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ( All India Institute of Medical Sciences, AIIMS) की ओर से 06 अक्टूबर को ग्रुप सी नॉन फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsbhopal.edu.in पर लिंक एक्टिव हो गया, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

