AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्तियां, अक्टूबर से पहले करें Apply , जानें आयु-पात्रता

Lecturer Recruitment 2023

AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर ने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) चंडीगढ़ के साथ मिलकर ग्रुप बी और ग्रुप सी के 62 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर, 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 2023

कुल पद– 62 पद
पदों का विवरण-

  • सीनियर नर्सिंग आफिसर-महिलाओं के लिए 45 पद ।
  • सीनियर नर्सिंग आफिसर- पुरुषों के लिए 12 पद पर ।
  • मेडिकल सोशल वर्कर के लिए एक पद पर, हॉस्टल वॉर्ड और कैशियर के दो-दो पदों ।

आयु सीमा- उम्मीदवारों को 21 वर्ष से 35 वर्ष तक रखी गई है।

योग्यता –

  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय नर्सिंग डिग्री पास होना चाहिए।
  • राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद से रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
    सम्बन्धित कार्य का 3 वर्ष का अनुभव।
  • मेडिकल सोशल वर्कर पदों के लिए सोशल वर्क में एमए या MSW पास होने के साथ-साथ कम से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : जनरल और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदक को 1200 रुपये फीस देनी होगी। पीडब्ल्यूडी आवेदकों को फार्म भरने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।

6 परीक्षा केन्द्र – छह जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें अंबाला, बठिंडा, बिलासपुर, चंडीगढ़ व मोहाली, देहरादून और दिल्ली व एनसीआर शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट होगा। कंप्यूटर टेस्ट की जानकारी आवेदकों के फॉर्म भरते समय दिए गए ई मेल आईडी व अन्य संपर्क नंबरों पर सूचना जारी की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews