AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, 39000 तक सैलरी, जानें डिटेल्स

government job 2024

AIIMS Kalyani Senior Resident Recruitment 2023: एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimskalani.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।एम्स भर्ती 2023 के जरिए कुल 73 पदों पर बहाली की जाएगा।

Kalyani AIIMS Recruitment 2023

कुल पद- 73

पदों का विवरण

  • एनेस्थिसियोलॉजी: 4 पद
  • एनाटॉमी: 3 पद
  • बायोकैमिस्ट्री: 1 पद
  • सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा: 1 पद
  • त्वचाविज्ञान: 1 पद
  • ईएनटी: 1 पद
  • फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी: 3 पद
  • अस्पताल प्रशासन: 3 पद
  • माइक्रोबायोलॉजी: 3 पद
  • न्यूक्लियर मेडिसिन: 2 पद
  • प्रसूति एवं स्त्री रोग: 2 पद
  • नेत्र विज्ञान: 1 पद
  • फार्माकोलॉजी: 2 पद
  • फिजियोलॉजी: 3 पद
  • बाल रोग: 6 पद
  • रेडियोलॉजी: 5 पद
  • ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक: 1 पद
  • आघात और आपातकालीन चिकित्सा: 1 पद
  • जनरल सर्जरी: 17 पद
  • जनरल मेडिसिन: 13 पद

आयु सीमा- अधिसूचना के आधार पर, सफल उम्मीदवारों को सेंट्रल रेजीडेंसी योजना के अनुसार 3 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता – उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें एम्स की आधिकारिक वेबसाइट में दिए गए संबंधित योग्यता मानदंड को पूरा करना होगा, तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

कब होंगे इंटरव्यू- इसके लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 26 दिसंबर, 2923 को सुबह 10 बजे से प्रशासनिक भवन, पहली मंजिल, एम्स के समिति कक्ष, कल्याणी, पिन -741245 पर आयोजित किया जाएगा। सभी श्रेणियों यानी यूआर/ओबीसी/एससी/एसटी के लिए मेरिट लिस्ट सूची (चयनित और प्रतीक्षा सूची) पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क– आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए बैंक विवरण के अनुसार “एम्स कल्याणी आंतरिक संसाधन खाता” के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

वेतनमान- विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के पदों पर चयनित उम्मीदवार को 15600 रुपये से 39100 रुपये और जीपी 6600 (6th CPC) के बीच मासिक वेतन मिलेगा।

https://aiimskalyani.edu.in/wp-content/uploads/2023/12/16.12.23_SR_Adverticement-1.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews