AIIMS में 200 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, 31 मार्च से पहले करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें आयु सीमा- पात्रता

government job 2026

AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर और देवघर ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है । एक तरफ ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा एम्स बिलासपुर के लिए लैब टेक्निशियन और अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट becil.com  पर जाकर 27 मार्च तक आवेदन कर सकते है। वही एम्स देवघर द्वारा भी कई विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 2024 (BECIL )

कुल पद- 106

पदों का विवरण-

  • लैब तकनीशियन-40
  • मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन-02
  • मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-II-04
  • तकनीशियन (ओटी)-32
  • जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट-01
  • रेडियोलॉजी टेक्निशियन-15
  • तकनीशियन (परफ्यूजन टेक्नोलॉजी) -02
  • तकनीशियन (रेडियोथेरेपी)-10

आयु सीमा – उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योग्यता- उम्मीदवारों को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी पास और सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव चाहिए।सम्बन्धित डिप्लोमा के साथ न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- पात्रता की जांच के लिए आवेदनों को प्रारंभिक स्क्रीनिंग से गुजरना पडे़गा। मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण या लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।परीक्षण/परीक्षा में सफल उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए आगे बढ़ते हैं।

आवेदन शुल्क- आवेदन शुल्क 885 रुपये निर्धारित किया गया है, जो कि SC / ST/ EWS / दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 531 रुपये ही है।

ऐसे करें आवेदन

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://www.besil.com/ पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर BECIL भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण प्रदान करें।
चरण 4: आवेदन पत्र जमा करें।
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
चरण 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

Deoghar AIIMS Recruitment 2024

कुल पद 100

पदों का विवरण

  • एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर 15, शरीर रचना 1, जैवरसायन 3, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी 2, कार्डियोलॉजी 2, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी 2, सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा 2, डेंटल सर्जरी 0, त्वचाविज्ञान और वेनेरोलॉजी 1, एंडोक्रिनोलॉजी 1 पद
  • फोरेंसिक मेडिसिन 2,गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 2, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी 2, सामान्य चिकित्सा 8, जनरल सर्जरी 6, सूक्ष्म जीव विज्ञान 3, मेडिकल ऑन्कोलॉजी 3, नवजात विज्ञान 3, नेफ्रोलॉजी 2,न्यूरोलॉजी 2, न्यूरोसर्जरी 2,परमाणु चिकित्सा 2, प्रसूति एवं स्त्री रोग 3 पद।
  • नेत्र विज्ञान 3, हड्डी रोग 4,ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी (ईएनटी) 1,बाल चिकित्सा 3,बाल शल्य चिकित्सा 2,पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन 2,फार्माकोलॉजी 1,शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास 2,फिजियोलॉजी 1, पल्मोनरी मेडिसिन 1, रेडियो निदान 3, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 2, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक 4, मूत्रविज्ञान 2 पद।

आयु सीमा – उम्मीदवार की उम्र ज्यादा से ज्यादा 45 साल होनी चाहिए। सभी आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में खास छूट दी जाएगी।

योग्यता– उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री(एमडी, एमएस या डीएनी) होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क- जनरल वर्ग के लिए 3,000 रुपये, ओबीसी वर्ग के लिए 1,000 रुपये, एससी-एसटी वर्ग और दिव्यांग वर्ग के लिएआवेदन शुल्क में पूरी छूट मिलेगी।अन्य सभी श्रेणी (एससी/एसटी, महिला, पीडब्लूडी) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

वेतनमान-इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 11, के हिसाब से 67,700 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। एनपीए व सामान्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन एम्स देवघर भर्ती समिति की ओर से आयोजित की गई इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

https://www.becil.com/uploads/vacancy/441AIIMSBilaspur15march24pdf-2144955fc96b4ad0981a44e44b2112a7.pdf

https://becilregistration.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews