AIIMS Recruitment 2024: एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, अगस्त से पहले करें अप्लाई

इस परीक्षा के माध्यम से एम्स देवघर में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों को भरेगा।
AIIMS Recruitment 2024: एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, अगस्त से पहले करें अप्लाई

Deoghar AIIMS Recruitment 2024 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर ने विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के आधार पर विभिन्न संकायों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा के माध्यम से एम्स देवघर में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों को भरेगा।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- aiimsdeoghar.edu.in पर 10 अगस्त 2024 तक भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

AIIMS Recruitment 2024 

कुल पद :66

पदों का विवरण:

  • प्रोफेसर-25
  • अतिरिक्त प्रोफेसर-14
  • एसोसिएट प्रोफेसर-09
  • सहायक प्रोफेसर-18

आयु सीमा: प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर: 58 वर्ष, एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर: 50 वर्ष

योग्यता : एमडी/एमएस की डिग्री + कार्य अनुभव

आवेदन शुल्क : जनरल/ओबीसी- 3000 रुपये। एससी/एसटी/महिला/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग उम्मीदवार- शून्य

चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन

वेतनमान-

  • प्रोफेसर रु. 1,68,900-2,20,400/-
  • अतिरिक्त प्रोफेसर रु. 1,48,200-2,11,400/-
  • एसोसिएट प्रोफेसर रु. 1,38,300-2,09,200/-
  • सहायक प्रोफेसर रु. 1,01,500-1,67,400/-

महत्वपूर्ण तिथि

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 16 जुलाई, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त, 2024 (चरण 1)
  • हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 17 अगस्त, 2024 (चरण 1)

https://www.aiimsdeoghar.edu.in/Content/resources/document/Recruitment/7th_rolling_advertisement_phase_1_16072024_044052863.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews