AIIMS Recruitment 2025 : विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

एम्स की इस भर्ती में अधिकतम आयु आवेदन करने के लिए 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
recruitment

AIIMS Recruitment 2025 :एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-4) के तहत देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के कुल 1000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 तक AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा द्वारा निकाली गई सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) के 153 पदों भर्ती की लास्ट डेट 20 नवंबर और गोरखपुर एम्स की नॉन-फैकल्टी के 69 पदों पर निकाली गई भर्ती लास्ट डेट 30 नवंबर 2025 है। आईए जानते है इन सभी भर्तियों की आयु सीमा योग्यता सैलरी और चयन प्रक्रिया के बारें में……………..

CRE AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 1000 से ज्यादा

आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र पद के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष से कम और अधिकतम 30 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

योग्यता: 10वीं/12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा तक योग्यता की आवश्यकता होगी। सभी प्रमाणपत्र, जैसे अंकतालिकाएं और अंतिम/अनंतिम डिग्री या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, 2 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले की तिथि के होने चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 3000 । एससी, एसटी और EWS वर्ग के लिए 2400।भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।फीस जमा होते ही रसीद उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएगी।

चयन प्रक्रिया: कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन का आयोजन 22 से 24 दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा।परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन मोड में होगी।परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

आवेदन की लास्ट डेट: 2 दिसंबर 2025

Bathinda AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 153

आयु सीमा: अधिकतम आयु आवेदन करने के लिए 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

योग्यता:भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम के तहत मेडिकल योग्यता होनी चाहिए। साथ में सेंट्रल/स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और एमडी/एमएस/डीएमबी/एमडीएस की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री भी हो

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को इन पदों पर हर महीने ₹67,700 की सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क: ओबीसी, जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹1180 और एससी और एसटी के लिए ₹590 तय की गई है।

चयन प्रक्रिया: चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए होगा ।

आवेदन की लास्ट डेट: 20 नवंबर 2025

Gorakhpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 69

आयु सीमा: अभ्यर्थी न्यूनतम 18 वर्ष से पद के मुताबिक ऊपरी उम्र 30- 50 वर्ष तक इस भर्ती अभियान में शामिल हो सकते हैं।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी (नर्सिंग) डिग्री/ग्रेजुएशन डिग्री/ कॉमर्स ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमा मेटेरियल मैनेजमेंट/10+2 साइंस,बैचलर डिग्री/बीएससी ऑपथेलेमिक टेक्निक/बीएससी रेडियोग्राफी/बीएससी रेडियोथेरेपी/बीएससी/10+2 साइंस विषयों के साथ/फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएस.सी/10वीं पास अभ्यर्थी पोस्ट के मुताबिक आवेदन कर सकेंगे। कुछ पदों पर बिना अनुभव और मेडिकल डिग्री के भी अप्लाई किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को पद के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित (UR) और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 1770 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1416 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी: पोस्टवाइज लेवल 01 से लेकर लेवल 10 तक के मुताबिक अभ्यर्थियों को प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

आवेदन की लास्ट डेट : 30 नवंबर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews