AIIMS Recruitment : विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 1 लाख पार सैलरी, 29 सितंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

जोधपुर, बिलासपुर और नागपुर एम्स ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आईए जानते है पद, आयु सीमा और योग्यता डिटेल्स..........
jobs

AIIMS Recruitment 2025 :ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस नागपुर ने 116 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जोधपुर एम्स में भी 109 असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रुप-ए) के पदों पर भर्ती के लिए aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर (HP) ने 90 प्रतिष्ठित संकाय पदों पर भर्ती निकाली है।इच्छुक उम्मीदवारों को 22 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन और 29 सितंबर 2025 तक आवेदन की हार्ड कॉपी और संबंधित दस्तावेज जमा कर सकते है।

Nagpur AIIMS Recruitment 2025 

कुल पद: 116

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर – 10 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर – 09 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 15 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 82 पद

आयु सीमा: अधिकतम आयु 58 साल निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।SC/ST वर्ग को 5 साल ,OBC को 3 साल, PWD(OPH) और सरकारी कर्मचारी/पूर्व कर्मचारी 5-5 साल की छूट मिलेगी।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट, एम.एससी, एम.फिल/पीएचडी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (प्रासंगिक क्षेत्र) की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।दिव्यांगजन और रिटायर्ड फैकल्टी को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस – 2000 रुपए, एससी एसटी 500 रुपए।

सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी मिलेगी।

  • प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपए प्रति महीने
  • एडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपए प्रति महीने
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपए प्रति महीने
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपए प्रति महीने

Bilaspur AIIMS Recruitment 2025 

कुल पद: 90

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर – 22 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर –14 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 15 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 39 पद

आयु सीमा: प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर के लिए अधिकतम 58 वर्ष (प्रत्यक्ष), 56 वर्ष (प्रतिनियुक्ति), या 70 वर्ष (सेवानिवृत्त) ।एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम 50 वर्ष।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 वर्ष, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 5 वर्ष

योग्यता: राज्य चिकित्सा परिषद/एमसीआई/एनएमसी में रजिस्टर्ड होना चाहिए। एमडी, एमएस या मास्टर, पीएचडी के साथ 3 से 14 वर्षों का शिक्षण/अनुसंधान अनुभव।

आवेदन शुल्क: एससी/एसटी: ₹1,180 , अन्य श्रेणियाँ: ₹2,360 ,दिव्यांग उम्मीदवार: छूट प्राप्त। कार्यकारी निदेशक, एम्स बिलासपुर के पक्ष में NEFT

इन विभागों में मिलेगी नौकरी

  • प्रोफेसर: एनेस्थीसिया, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, साइकियाट्री, रेडियोथेरेपी, यूरोलॉजी, आदि।
  • एडिशनल प्रोफेसर: कार्डियोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, नेत्र विज्ञान, साइकियाट्री, आदि।
  • एसोसिएट प्रोफेसर: त्वचा विज्ञान, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, आदि।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: एनेस्थिसियोलॉजी, दंत चिकित्सा, एंडोक्रिनोलॉजी, सामान्य चिकित्सा, नेफ्रोलॉजी, रेडियोलॉजी, ट्रॉमा और इमरजेंसी आदि।

सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी मिलेगी।

  • प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपए प्रति महीने
  • एडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपए प्रति महीने
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपए प्रति महीने
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपए प्रति महीने

चयन प्रक्रिया: सीधी भर्ती, नियुक्ति, संविदा नियुक्ति (पात्रता और संस्थागत आवश्यकताओं के आधार पर)

जरूरी दस्तावेज: आयु प्रमाण, शैक्षिक योग्यता,अनुभव प्रमाण पत्र, भुगतान प्रमाण (NEFT रसीद),जाति प्रमाण पत्र / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूबीडी (यदि लागू हो), अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि कार्यरत हों)

Jodhpur AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 109

पदों का विवरण

  • ईडब्ल्यूएस 11
  • अनारक्षित 30
  • ओबीसी 34
  • एससी 24
  • एसटी 10

आयु सीमा: अधिकतम उम्र 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

योग्यता: एमबीबीएस, एमडी या समकक्ष डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 1,01,500 रुपये से 1,23,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews