AIIMS में 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, 16 अप्रैल तक करें अप्लाई, जानें आयु पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 50 से 58 साल के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
AIIMS में 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, 16 अप्रैल तक करें अप्लाई, जानें आयु पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स ऋषिकेश ने फैकल्टी के 97 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली एम्स ने भी नॉन-फैकल्टी (ग्रुप ए)के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अप्रैल तक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 14 से 16 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी।

Rishikesh AIIMS Recruitment

कुल पद: 97

पदों का विवरण:

  • प्रोफेसर : 29
  • एडिशनल प्रोफेसर : 15
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 27
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 26

आयु सीमा :उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 50 से 58 साल के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

योग्यता :मेडिकल उम्मीदवार के लिए एमडी,एमएस की डिग्री, नॉन मेडिकल उम्मीदवार के लिए मास्टर डिग्री और पीएचडी के साथ वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य है।

सैलरी : 1.38 से 2.20 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क : सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी/एसटी के लिए 500 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी के लिए कोई शुल्क नहीं।

चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू के द्वारा

आवेदन की लास्ट डेट: 16 अप्रैल 2025

Delhi AIIMS Recruitment

कुल पद: 29

इन पदों पर भर्ती: इस भर्ती के माध्यम से सीनियर बायोकेमिस्ट, सीनियर केमिस्ट, सीनियर टेक्निकल एडिटर, एजुकेशनल मीडिया Generalist, बायोकेमिस्ट, केमिस्ट फॉर बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री फाॅर न्यूकिल्यर मेडिसिन, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।

आयु सीमा : अलग अलग पदों के अनुसार आयु सीमा 30, 35 और 40 साल निर्धारित की गई है।

योग्यता :पद के अनुसार मास्टर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, पीएचडी

सैलरी :पे लेवल- 10 से 11 के अनुसार

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपए और दिव्यांग के लिए नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 11 मार्च, 2025
  • ऑनाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 मार्च, 2025
  • आवेदन शुरू करने की आखिरी तारीख- 10 अप्रैल, 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत- 14 अप्रैल, 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 16 अप्रैल, 2025
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews