AIIMS Recruitment 2025 : 200 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 58 वर्ष तक, सैलरी 60 हजार पार, जानें पात्रता डिटेल्स

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 11 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसमें 67,700 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतन निर्धारित है, जो अन्य सरकारी वेतन संरचनाओं के अनुरूप है।
sarkari naukari 2026

AIIMS Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स ऋषिकेश ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली एम्स ने भी नॉन-फैकल्टी (ग्रुप ए)के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अप्रैल तक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।करेक्शन विंडो 14 से 16 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित सेक्शन में चेंज करने होंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर ने विभिन्न विभागों के लिए सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद शुरुआत में एक वर्ष के लिए होगा, जिसे विभागीय आकलन और उपलब्ध पदों के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

Deoghar AIIMS Recruitment 

कुल: 100

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और ओपीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार छूट मिलेगी। अनारक्षित के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 8 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 10 वर्ष तक।

योग्यता :अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातकोत्तर डिग्री (MD/MS/DNB/MDS) अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित (जनरल) श्रेणी के उम्मीदवारों को 3000 रुपये और ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) के जरिए किया जा सकता है।

वेतन : चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 11 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसमें 67,700 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतन निर्धारित है, जो अन्य सरकारी वेतन संरचनाओं के अनुरूप है। उम्मीदवारों को विभिन्न भत्तों का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनकी कुल वेतन संरचना अधिक आकर्षक होगी। चयनित अभ्यर्थियों को गैर-प्रैक्टिसिंग भत्ता (NPA) भी प्रदान किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज: आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी। इनमें जन्म प्रमाण पत्र (दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र), शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (MBBS और MD/MS/DNB सर्टिफिकेट), जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/PWD, यदि लागू हो) और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) शामिल हैं।

कैसे करना है आवेदन:

पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी आवश्यक दस्तावेजों और डिमांड ड्राफ्ट के साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजा जाना आवश्यक है: रजिस्ट्रार कार्यालय, चौथी मंजिल, एम्स, देवीपुर (शैक्षणिक ब्लॉक), देवघर-814152, झारखंड।

Rishikesh AIIMS Recruitment 

कुल पद: 97

पदों का विवरण:

  • प्रोफेसर : 29
  • एडिशनल प्रोफेसर : 15
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 27
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 26

आयु सीमा :उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 50 से 58 साल के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

योग्यता :मेडिकल उम्मीदवार के लिए एमडी,एमएस की डिग्री, नॉन मेडिकल उम्मीदवार के लिए मास्टर डिग्री और पीएचडी के साथ वर्क एक्सपीरियंस अनिवार्य है।

सैलरी : 1.38 से 2.20 रुपए प्रतिमाह

आवेदन शुल्क : सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी/एसटी के लिए 500 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी के लिए कोई शुल्क नहीं।

चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू के द्वारा

आवेदन की लास्ट डेट: 16 अप्रैल

Delhi AIIMS Recruitment 

कुल पद: 29

इन पदों पर भर्ती: इस भर्ती के माध्यम से सीनियर बायोकेमिस्ट, सीनियर केमिस्ट, सीनियर टेक्निकल एडिटर, एजुकेशनल मीडिया Generalist, बायोकेमिस्ट, केमिस्ट फॉर बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री फाॅर न्यूकिल्यर मेडिसिन, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।

आयु सीमा : अलग अलग पदों के अनुसार आयु सीमा 30, 35 और 40 साल निर्धारित की गई है।

योग्यता :पद के अनुसार मास्टर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, पीएचडी

सैलरी :पे लेवल- 10 से 11 के अनुसार

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ओबीसी के लिए 3000 रुपए, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 2400 रुपए और दिव्यांग के लिए नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 11 मार्च, 2025
  • ऑनाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 मार्च, 2025
  • आवेदन शुरू करने की आखिरी तारीख- 10 अप्रैल, 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत- 14 अप्रैल, 2025
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 16 अप्रैल, 2025

https://www.aiimsdeoghar.edu.in/Content/resources/document/Recruitment/rolling_adv_appl_form_sr_na_2_24032025051924695.pdf

https://aiimsrishikesh.edu.in/images/upload_documents/FACULTY%20ROLLING%20ADVT-DIRECT-DEPUTATION%20RECRUITMENT-WEBSITE%20%2818-3-25%29.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews