AIIMS Recruitment 2024: 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60 हजार पार, 14 जुलाई तक करें अप्लाई, जानें एज लिमिट-योग्यता

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी संबंधित जानकारी बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को बता दी जाएगी।
govt Recruitment 2025

Raebareli AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2024 ) पाने का सुनहरा मौका है। रायबरेली एम्स में सीनियर रेजिडेंट के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए पात्रता रखते हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsrbl.edu.in पर जाकर 14 जुलाई से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

Rae Bareilly AIIMS Recruitment 2024

कुल पद : 131

पदों का विवरण

  • सामान्य: 30 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 18 पद
  • ओबीसी: 45 पद
  • एससी: 24 पद
  • एसटी: 14 पद

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए- 5 वर्ष और ओबीसी के लिए- 3 वर्ष। शारीरिक रूप से विकलांग (ओपीएच) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम दस (10) वर्ष, ओबीसी श्रेणी के लिए तेरह (13) वर्ष और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए पंद्रह (15) वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता : सेंट्रल या स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा रजिस्टर्ड होना चाहिए। एमडी, एमएस, डीएनबी की डिग्री। उम्मीदवारों को केंद्रीय/राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

  • ब्रॉड स्पेशियलिटी के लिए- उम्मीदवारों के पास संबंधित स्पेशियलिटी में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री यानी एमडी/एमएस/डीएनबी या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • सुपर स्पेशियलिटी के लिए- उम्मीदवारों के पास संबंधित ब्रॉड स्पेशियलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री या संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में डीएम/एम.सीएच/डीएनबी डिग्री होनी चाहिए।
  • पैथोलॉजी विभाग के लिए- उम्मीदवारों के पास पैथोलॉजी में एमडी डिग्री/लैब मेडिसिन में एमडी डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए, एससी, एसटी : 944 रुपए

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी संबंधित जानकारी बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को बता दी जाएगी। लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)- 80% वेटेज और विभागीय मूल्यांकन- 20% वेटेज

वेतनमान- 67,700 रुपए प्रति माह दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 14.07.2024 शाम ​​5:00 बजे तक।
  • लिखित परीक्षा की तिथि- 21.07.2024 (रविवार); (उम्मीदवार को सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा)
  • विभागीय मूल्यांकन की तिथि- 22.07.2024 (सोमवार) (उम्मीदवार को सुबह 9:00 बजे रिपोर्ट करना होगा)

ऐसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।
  • ONLINE APPLICATION FOR RECRUITMENT OF SENIOR RESIDENT, AIIMS RAEBARELI(UP) के आगे दिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको पहले Don’t have account?Register लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल दर्ज करके अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में अभ्यर्थी शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews