AIIMS Recruitment 2022: 410 पदों पर निकली है भर्ती, जून में होगी परीक्षा, जल्द करें Apply

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Delhi AIIMS Recruitment 2022. मेडिकल फील्ड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी ( AIIMS Government Jobs 2022) पाने का आखरी मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS Recruitment 2022) दिल्ली ने 410 सीनियर रेजिडेंट एवं डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. MP में फिर शुरू हुई ये बड़ी योजना, CM ने हितग्राहियों के खाते में डाले 573 करोड़, मिलेंगे ये भी लाभ

योग्य अभ्यर्थी दिल्ली एम्स की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aiimsdelhi.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आज 16 मई 2022 है।उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड में आयोजित टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. NEET PG 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, 21 मई को होगी परीक्षा, NEET UG के आवेदन की डेट बढ़ी

परीक्षा देश के 4 मेट्रो शहरों मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई में आयोजित होगी। एम्स दिल्ली में जारी की गई भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 जून, 2022 को किया जाएगा।मोटे तौर पर संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं

Delhi AIIMS Recruitment 2022

कुल पद- 410

पदों का विवरण-

  • एनेस्थिसियोलॉजी में 50 पद।
  •  कार्डिएक एनेस्थिसियोलॉजी के 7 पद।
  • न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी के 14 पद।
  •  रेडियो डायग्नोसिस और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के 14 पद।
  • र्डियोवास्कुलर रेडियोलॉजी और एंडोवास्कुलर इंटरवेंशन के 7 ।
  • अन्य पद

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को 3 वर्ष की छूट, दिव्यांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] सामान्य श्रेणी को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।वहीं, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

योग्यता-

  • विभिन्न पदों के लिए एमडी/ डीएनबी समेत विभिन्न शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। जिसकी डिटेल भी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
  • एनेस्थिसियोलॉजी पेन मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एनेस्थिसियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री अर्थात एमडी / डीएनबी होनी चाहिए।
  • पैलिएटिव मेडिसिन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री अर्थात, प्रशामक चिकित्सा / एनेस्थिसियोलॉजी / मेडिसिन / ऑन्कोलॉजी (सर्जिकल / मेडिकल) में एमडी / डीएनबी होनी चाहिए। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क- पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपए और एससी एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 1200 रुपए निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aiims.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के सेक्शन में जाएं।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब उम्मीदवार स्वयं को पंजीकृत करे और और आवेदन पत्र में पूछी गई जानकरी दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट कर इसे सेव कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews