
UP Anganwadi Recruitment 2025 : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत की जा जाएगी।आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन कर सकते है।ध्यान रहे एक ही आंगनवाड़ी केंद्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं (आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सहायिका) की नियुक्ति नहीं की जाएगी।
UP Anganwadi Bharti 2025
कुल पद और विवरण
- हापुड़ : 290 सहायिका और 43 कार्यकत्री के पद । हापुड़-गढ़मुक्तेशवर के लिए 13-13 पद, सिंभावली के लिए 8 और धौलाना के लिए 9 पद और अन्य। आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2025 है।
- अमरोहा : कुल 12 पद ।अमरोहा शहर में 3, अमरोहा देहात में 1, धनौरा में 2, गजरौला में 1, गंगेश्वरी में 1, हसनपुर में 2 और जोया में 2 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।
- ललितपुर : कुल पद 22। ललितपुर शहर में 4, बार में 2, बिरथा में 2, जखौरा में 6, महराेनी में 1, मड़वारा में 4 और तालबेहटा में 3 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती ।27 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
- सिद्धार्थनगर : कुल पद 13।जोगिया में 1, डूमरियागंज में 4, नौगढ़ में 4, शहर में 1, बांसी में 1, शोहरतगढ़ में 1 और उसका बाजार में 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती।आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 नवंबर है।
- प्रतापगढ़ :कुल पद 15 पद। आसपुर देवसरा में 1, बिहार में 2, कालाकांकार में 1, कुंडा में 3, लक्ष्मणपुर में 1, मंगरौरा में 1, पट्टी में 1, रामपुरखास में 2, रामपुर संग्रामगढ़ में 2, सदर ग्रामीण में 1 और सांगीपुर में 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती ।आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर है।
- सीतापुर में 38 पद , आवेदन 1 दिसंबर 2025 तक
- देवरिया में 4 पद , आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025
- शामली में 242 सहायिका । आवेदन की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2025 ।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।आवेदिका केवल अपने निवास स्थान की ग्राम पंचायत या वार्ड में आवेदन करने के लिए पात्र हैं। विवाहित महिलाओं को अपने ससुराल के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन करना होगा। विधवा आवेदिकाओं के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी/संबंधित नगर निकाय द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की प्रमाणित नकल मान्य होगी।तलाकशुदा महिला उम्मीदवार के लिए माननीय न्यायालय द्वारा जारी विधिक आदेश ही मान्य होंगे। निवास और आय के संबंध में उपजिलाधिकारी/तहसीलदार स्तर से जारी वही प्रमाण पत्र मान्य होंगे जिनका ऑनलाइन सत्यापन संभव हो।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु: उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है।आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी : आंगनवाड़ी कार्यकत्री को लगभग 8,000 से 10,000 प्रति माह तक का मानदेय मिलता है। यह राशि जिले और अनुभव के आधार पर अलग हो सकती है। आंगनवाड़ी सहायिकाओं को करीब 4,000 से 6,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाता है।कुछ जिलों में प्रदर्शन और वरिष्ठता के अनुसार बढ़ोतरी भी होती है।
चयन प्रक्रिया: उसी ग्राम सभा या वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।यदि ऐसे उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को चुना जाएगा।
UP Anganwadi Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- अपने जिले का नाम और संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन चुनें।
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें- जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण जांच लें।
- फाइनल सबमिट करें और आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रखें।
Notification
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

