आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, देखें पूरी डिटेल्स

आंगनवाड़ी में नौकरी करने का सुनहरा मौका आया है। उत्तरप्रदेश सरकार ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। चयनित महिला अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से प्रतिमाह 4500 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
Anganwadi Bharti 2026

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तरप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनवाड़ी  कार्यकर्ता पदों पर भर्ती (UP Anganwadi Bharti 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।  यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है, जो प्रदेश के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्य करना चाहती हैं। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती के लिए विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित महिला अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से प्रतिमाह 4500 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा

इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा 17 सितंबर 2025 के आधार पर निर्धारित की जाएगी। आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है।

योग्यता

आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों के पास कम से कम 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।

इन महिलाओं के लिए प्रमुख दस्तावेज

उम्मीदवार उसी ग्राम सभा की निवासी होनी चाहिए जहां पद रिक्त है। विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र जैसे मृत्यु प्रमाणपत्र, न्यायालय का आदेश या निवास-आय प्रमाणपत्र निर्धारित अधिकारी द्वारा जारी होना अनिवार्य है।

आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ‘Latest Links’ सेक्शन में जाएं।
वहां पर ‘Anganwadi Worker Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जिला और मोबाइल नंबर भरें।
अपनी शैक्षणिक योग्यता का विवरण दर्ज करें।
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews