ASER रिपोर्ट 2023: पुलिस बनना मध्यप्रदेश के युवाओं की पहली पसंद, राजस्थान में स्टूडेंट्स की पसंद टीचर

ASER रिपोर्ट 2023: पुलिस बनना मध्यप्रदेश के युवाओं की पहली पसंद, राजस्थान में स्टूडेंट्स की पसंद टीचर

Annual status of education report: ASER की एक शोध में पाया गया है कि मध्यप्रदेश के युवा वर्ग की पहली पसंद पुलिस बनना वहीँ शोध में भाग लेने वाले छात्रों में से 50% को छात्र जोड़-घटाना नहीं आता हैं और उनकी पहली पसंद पुलिस में जाना है। इस सर्वे का हिस्सा बनने वाले 34,745 युवाओं में से लगभग 11-11% युवा टीचर और डॉक्टर की प्रोफेशन को अपनाने के लिए तैयार हैं। इस सर्वे के अनुसार, युवा वर्ग में शिक्षा के क्षेत्र में रुचि कम हो रही है और उनमें से अधिकांश लोग पुलिस में जाना चाहते हैं।

युवाओं के पसंदीदा प्रोफेशन को लेकर एक रिपोर्ट के अनुसार, आधे से ज्यादा युवा जोड़-घटाना नहीं जानते और इसमें 91% युवा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें से एक तिहाई अलार्म लगाना भी नहीं जानते।

पुलिस में जाने की रुचि को लेकर एक अन्य रिपोर्ट में आया है कि पुलिस में जाने का सपना लड़कों और लड़कियों दोनों में देखा जा रहा है। इसमें पुरुषों में 13.6% और महिलाओं में 12.5% का हिस्सा है।

इसके अलावा, राजस्थान के युवाओं की पहली पसंद टीचर बनना है, जिसमें 20% लड़के और 34% लड़कियां शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतवर्ष भर में युवाओं की पेशेवर रुचियों में बदलाव हो रहा है, और राजस्थान के युवाओं की पसंदें भी इसी दिशा में बदल रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews