सावधान ! फेक है RPF SI और कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, रेल मंत्रालय ने जारी किया बयान

rpf fake news

RPF Bharti Fake Notification : रेलवे सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन सामने आया हुआ था। जिसमें 4660 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब इस भर्ती को लेकर केंद्र सरकार ने फर्जी बताया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से इस तरह की कोई भी भर्ती निकाली ही नहीं थी। इसलिए अभ्यर्थियों को एडवाइस दी जाती है कि वे उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आरपीएफ में कांस्टेबलों की 4208 रिक्तियों और सब-इंस्पेक्टरों की 452 रिक्तियों की भर्ती के संबंध में वेबसाइट पर एक फर्जी संदेश प्रसारित किया गया था। सूचित किया जाता है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यह खबर फेक है और सभी को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

fake news

फेक नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कॉन्स्टेबल के 4208 पद और सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर भर्तियां कर रहा है। भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया 15 अप्रैल को खुलेगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews