आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने निकाली शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, फीस और चयन प्रक्रिया   

AWES ने टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2024 से शुरू होगी। 
awes recruitment

AWES Recruitment 2024: आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, प्राइमरी टीचर्स और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। शिक्षक पदों पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन भी एडब्ल्यूईएस ने जारी कर दिया है।

वैकेंसी की संख्या की घोषणा अब तक नहीं की गई है। जल्द हि डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट www.awesindia.com पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

महत्वपूर्ण तारीख (Army Welfare Education Society Vacancy)

9 सितंबर से लेकर  25 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। 12 नवंबर 2024 को एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड जारी होंगे। 23 नवंबर से 24 नवंबर तक आर्मी पब्लिक स्कूल एग्जाम का आयोजन आयोजन होगा  रिजल्ट की तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Teacher Recruitment 2024)

नॉन टीचिंग अनुभव के साथ आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। वहीं  5 वर्ष के टीचिंग अनुभव के साथ अधिकतम  57 साल है। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल  नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews