Bank Job Vacancy 2024 : बैंक में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 2500 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, 16 से पहले करें अप्लाई, यहां जानें डिटेल्स

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है। ओबीसी कैंडिडेट्स को 3 साल, एससी, एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है।
Telangana District Court Recruitment 2026

BANK JOB VACANCY 2024: भारतीय स्टेट बैंक SBI ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) 1040 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जाकर 8 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करान होगा और फिर लॉग-इन करके उम्मीदवार अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी ग्रेड बी ऑफिसर के 94 पदों पर भर्ती के लिए निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और फीस का भुगतान कर पाएंगे। इसके अलावा इंडियन बैंक में भी 1500 अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर 31 जुलाई से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Bank Recruitment 2024

कुल पद :1500

पदों का विवरण : यूआर कैटेगरी के 680 पद, ईडब्ल्यूएस के 137 पद, ओबीसी कैटेगरी 351 पद, एसटी के 77 पद और एससी कैटेगरी के 255 पद ।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है। ओबीसी कैंडिडेट्स को 3 साल, एससी, एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट ।

योग्यता :आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए> आवेदक की ग्रेजुएशन की पढ़ाई मार्च 2020 के बाद के पास सर्टिफिकेट के साथ पूरी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इंडियन बैंक में अपरेंटिस के पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटेन टेस्ट और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं लगेगी।

वेतन : बैंक के मेट्रो अर्बन ब्रांच में नियुक्ति के बाद 15, 000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण या सेमीअर्बन ब्रांच में नियुक्ति के बाद 12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

आवेदन की आखिरी तारीख : 31 जुलाई 2024

SBI SCO Rcruitment 2024

कुल पद: 1040

पदों का विवरण

  • सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) – 2
  • सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) – 2
  • प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी) – 1
  • प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (बिजनेस) – 2
  • रिलेशनशिप मैनेजर – 273
  • वीपी वेल्थ – 600
  • रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड – 32
  • रिलेशनशिप हेड – 6
  • इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट – 56
  • इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 49

आयु सीमा: रिजनल हेड ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 35 साल और ज्यादा से ज्यादा 50 साल के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: रिजनल हेड ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।संबंधित फील्ड में कम से कम 12 साल का अनुभव होना जरूरी है।

वेतनमान: वीपी वेल्थ के लिए 45 लाख रुपए सालाना, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए करीब 27 लाख रुपए सालाना, रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 30 लाख रुपए सालाना, सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए 61 लाख रुपए सालाना, सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए 20.50 लाख रुपए सालाना, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक) के लिए 30 लाख रुपए सालाना, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर(बिजनेस) के लिए 30 लाख रुपए सालाना और रीजनल हेड के लिय 66.5 लाख रुपया सालाना सैलरी तय की गई है।

आवेदन शुल्क: आवेदन के दौरान अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग उम्मीदवारों को निर्धारित 750 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

आवेदन की लास्ट डेट: 8 अगस्त 2024

RBI Recruitment 2024

कुल पद: 94

रिक्त पदों की संख्या: ग्रेड बी ऑफिसर जनरल के लिए 66, ग्रेड बी ऑफिसर डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) के लिए 21 और ग्रेड बी ऑफिसर डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इन्फॉर्मैशन मैनेजमेंट (DSIM) के लिए 7 पद रिक्त हैं।

आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एचडी और M.Phil की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 32 वर्ष और 34 वर्ष है आरक्षित। कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता: ग्रेड बी ऑफिसर जनरल के लिए किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। DEPR और DSIM के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री होगा जरूरी है। योग्यता, गाइडलाइंस, चयन प्रक्रिया और रिजर्वेशन से संबंधित जानकारी के लिए आरबीआई अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करेगा।

चयन प्रक्रिया:उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण प्रारम्भिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा इंटरव्यू का होगा। चयनित उम्मीदवारों को केंद्रीय बैंक में नौकरी करने का अवसर मिलेगा।

परीक्षा की तारीख : 8 सितंबर 2024 को ग्रेड बी जनरल के लिए फेस 1 परीक्षा का आयोजन होगा। 14 सितंबर को DEPR/DSIM के लिए फेज 1 परीक्षा आयोजित होगी। 19 अक्टूबर को जनरल के लिए फेज-2 और 26 अक्टूबर DEPR/DISM के लिए फेज-2 परीक्षा का आयोजन होगा।

आवेदन की लास्ट डेट : 16 अगस्त शाम 6:00 बजे तक ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews