Bank Jobs: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने निकाली 100 से अधिक पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

SBI

Bank Jobs 2023: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने 107 पदों पर भर्ती निकाली है। स्टेट बैंक में लिपिक संवर्ग में आर्मोरर्स और नियंत्रण कक्ष ऑपरेटर पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक अप्लाइ कर सकते हैं। 89 पद आर्मोरर्स और 18 पद नियंत्रण कक्ष ऑपरेटर के लिए रिक्त हैं।

पात्रता

आर्मोरर्स पद पर केवल भूतपूर्व सैनिकों/पूर्व सीएपीएफ/एआर के लिए आरक्षित है। वहीं कंट्रोल रूम ऑपरेटर के पद पर केवल पर्व सैनिक ही आवेदन कर सकते हैं।आर्मोरर्स पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। योग्यता और पात्रता के संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक असधिसूचना जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा

कैंडीडेट्स का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। नवंबर-दिसंबर में परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित हो सकती है। जिसके लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 10 पहले जारी होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी, इसमें चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउन्ड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आवेदन

आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के शुल्क भुगतान की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर भर्ती के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews