पंजाब नेशनल बैंक ने निकाली 1000 से अधिक पदों पर भर्ती, 7 फरवरी से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी, जानें पात्रता

NHPC Recruitment

Bank Jobs: यदि आप बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank Vacancy) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया। सरकारी इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (PNB SO Recruitment) के 1025 पदों पर भर्ती निकाली है। पीएनबी ने संबंध में अधिसूचना भी जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2024 तक आवेदन कर पाएंगे। मार्च/अप्रैल के महीने में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, तारीखों की घोषणा बैंक जल्दी कर सकता है।

रिक्त पदों की संख्या

जेएमजी में ऑफिसर क्रेडिट स्केल 1 के लिए 1000, एमएमजी में मैनेजर-फॉरेक्स स्केल 2 के लिए 15, मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 और सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 वैकेंसी है। 1025 में से 413 पद जनरल, 101 पद ईडब्ल्यूएस, 276 पद ओबीसी, 80 पद एसटी और 155 पद एसी के लिए रिक्त हैं।

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग निर्धारित की गई है। ऑफिसर क्रेडिट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान के CA आवेदन कर सकते हैं। मैनेजर फॉरेक्स के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास MBA/पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा मैनेजमेंट की डिग्री होनी चाहिए। मैनेजर साइबर सिक्योरिटी और मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के पद पर आवेदन करने के लिए BE/BTech (कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ) या एमसीए की डिग्री होना अनिवार्य है। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा

ऑफिसर क्रेडिट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। फॉरेक्स मैनेजर के लिए आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष आयु सीमा तय की गई है।  सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए आयु सीमा न्यूनतम 27 वर्ष अधिकतम 38 वर्ष है।

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवारों को 18% जीएसटी 59 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य  उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 1180 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर www.pnbindia.in पर जाएं।
    • होम पेज पर दिए गए करियर के सेक्शन पर जाएं।
    • पीएनबी एसओ के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। र
    • जिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
    • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
    • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
    • एक बार आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करें और इसे जमा करें ‌।
    • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews