BOB CTO Recruitment: चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनने का अवसर, आयु सीमा 57 वर्ष तक, आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई, जानें डिटेल्स

Bank of India Job: बैंक ऑफ बड़ौदा ने चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स
BOB recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या: BOB/HRM/REC/ADVT/2026/13) जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती पूरी तरह से फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के कुल 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवार का मुख्य पोस्टिंग लोकेशन या कार्यस्थल मुंबई रहेगा।

​शैक्षणिक योग्यता: कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन सिस्टम या इससे संबंधित अन्य क्षेत्रों में इंजीनियरिंग स्नातक (Engineering Graduate) की डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स (MCA) या इसके समकक्ष योग्यता वाले भी पात्र हैं। तकनीकी क्षेत्र का पर्याप्त कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 57 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी, जिसके तहत ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है

चयन प्रक्रिया: चयन सीधे लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन (यदि लागू हो) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

BOB CTO Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews