बैंक ऑफ बड़ौदा में 166 पदों पर निकली है भर्ती, 26 फरवरी तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा और पात्रता डिटेल्स

BOB Recruitment 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने एमएसएमई (MSME) बैंकिंग डिपार्टमेंट के लिए रेगुलर बेसिस पर ह्यूमन रिसोर्स (HR) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Recruitment

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2026) पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर लेवल के 166 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 26 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है। ध्यान रहे निर्धारित तारीक तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आईए जानते है आयु सीमा,पात्रता और डिटेल्स……….

BANK OF BARODA Recruitment 2026

संगठन का नाम: बैंक ऑफ बड़ौदा

पद का नाम: MSME रिलेशनशिप (सीनियर मैनेजर), क्रेडिट एनालिस्ट (सीनियर मैनेजर), क्रेडिट एनालिस्ट -मैनेजर पद

कुल पद: 166 पद

पदों का विवरण

  • सीनियर मैनेजर- MSME रिलेशनशिप: 113 पद
  • सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 19 पद
  • मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट: 34 पद

आयु-सीमा: 25 से 40 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग) होनी चाहिए। आयु सीमा 1 फरवरी 2026 के अनुसार तय की गई है।

योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

सीनियर मैनेजर–MSME रिलेशनशिप:

  • किसी भी विषय में स्नातक। फाइनेंस / मार्केटिंग / सेल्स / बैंकिंग में दो वर्षीय फुल-टाइम MBA / PGDM।
  • बैंक / NBFC / भारत की वित्तीय संस्थाओं में क्रेडिट प्रोसेसिंग / लोन प्रोडक्ट्स की बिक्री में न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव। जिसमें से कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य।
  • MSME क्रेडिट प्रोसेसिंग / MSME लोन बिक्री का अनुभव।

सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट:

  • किसी भी विषय में स्नातक
  • CA / CFA / CMA या फाइनेंस में दो वर्षीय फुल-टाइम MBA / PGDM
    बैंक / NBFC / भारत की वित्तीय संस्थाओं में क्रेडिट प्रोसेसिंग का न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव।
  • RBI द्वारा अनुमोदित रेटिंग एजेंसियों में एनालिस्ट के रूप में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभवCA / CMA योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक
  • MSME क्रेडिट प्रोसेसिंग का अनुभव

मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट:

  • किसी भी विषय में स्नातक
  • बैंक / NBFC / भारत की वित्तीय संस्थाओं में क्रेडिट प्रोसेसिंग का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।
  • RBI द्वारा अनुमोदित रेटिंग एजेंसियों में एनालिस्ट के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभवCA / CMA योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक।
  • MSME क्रेडिट प्रोसेसिंग का अनुभव

आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांगजन/ ईएसएम/ डीईएसएम और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी: चयनित उम्मीदवार को 64,820 से 1,05,280 रुपए के बीच वेतन दिया जाएगा।

bank of Baroda notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews