बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों पर निकली है भर्ती, अब 28 मार्च तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा और योग्यता

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
jobs

BOI Recruitment 2025 : बैंक ऑफ़ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 28 मार्च कर दिया गया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अब 28 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Bank of India job (Apprentice)

कुल पद: 400

पदों का विवरण: जनरल के लिए 195, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 81, एससी के लिए 52 और एसटी के लिए 40 पद रिजर्व किए गए हैं।

आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्था से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री एक अप्रैल 2021 से लेकर 1 जनवरी 2025 के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये+ जीएसटी देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये + जीएसटी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये स्टाइपेंड प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

किन राज्यों में होगी भर्ती: उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कुल 15 राज्यों में होगी।

ऐसे करें आवेदन :

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  3. अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  5. फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  6. आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews