Bank Recruitment 2024 : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2200 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 31 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

यूको बैंक में ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप के दौरान एक साल तक हर महीने 15000 रुपये महीने सैलरी/स्टाइपेंड मिलेगा।
bank jobs 2024

Bank Jobs 2024 : बैंक में नौकरी तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है। देश के अलग अलग बैंकों में विभिन्न  पदों पर भर्ती निकली है। यूको बैंक ने अपरेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत एक साल की अपरेंटिसशिप  544 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार यूको बैंक की वेबसाइट ucobank.com पर जाकर 16 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकत है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा विभिन्न विभागों में ऑफिसर (स्केल II, III, IV, V और VI) के 195 पदों पर स्थायी आधार पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आवेदक 26 जुलाई से पहले bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकत है। इंडियन बैंक में भी 1500 अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर 31 जुलाई से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं।

UCO Bank Recruitment 

कुल पद 544

किस राज्य में कितने पद

  • आंध्र प्रदेश में 7, अंडमान एंड निकोबार में 1, असम में 24, अरुणाचल प्रदेश में एक, बिहार में 39, छत्तीसगढ़ में 10, चंडीगढ़ में 4।
  • दमन एंड दिउ में 2, दादरा नगर हवेली में एक, गुजरात में 18, गोवा में एक, हिमाचल प्रदेश में 27, हरियाणा में 14।
  •  जम्मू-कश्मीर में तीन, झारखंड में 12, केरल में 9, कर्नाटक में 11, मध्य प्रदेश में दो, मिजोरम में एक महाराष्ट्र में 31, लक्षद्वीप में एक।
  • नई दिल्ली में 13, नागालैंड में एक, उड़ीसा में 44, पुडुचेरी में 2, पंजाब में 24, राजस्थान में 39, सिक्किम में एक, तेलंगाना में 8।
  • तमिलनाडु में 20 त्रिपुरा में 4, उत्तराखंड में 8, उत्तर प्रदेश में 47 और पश्चिम बंगाल में 85 पद खाली हैं।

आयु सीमा- उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी जरूरी है। उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।एससी एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता- उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उनके पास है 21 जुलाई 2024 से पहले की ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को राज्य के क्षेत्रीय भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए।

वेतनमान- यूको बैंक में ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप के दौरान एक साल तक हर महीने 15000 रुपये महीने सैलरी/स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 10500 रुपये महीने यूको बैंक देगा और शेष 4500 रुपये महीने सरकार खाते में डालेगी।

चयन प्रक्रिया- अपरेंटिसशिप के लिए चयन स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू के बाद होगा। यदि उम्मीदवार ने संबंधित भाषा 10वीं या 12वीं में पढ़ी होगी तो उसे लैंग्वेज टेस्ट नहीं देना होगा।

Bank OF Maharahtra Job 2024

कुल पद- 195

पदों का विवरण

  • डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 1 पद।
  • चीफ मैनेजर के लिए 38 पद
  • सीनियर मैनेजर के लिए 35।
  • मैनेजर के लिए 105 पद।
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 6 पद।
  • बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 10 पद ।

आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु पद के हिसाब से 50 साल, 45 साल, 40 साल, 38 साल और 35 साल तक है।अधिक जानकारी के लिए नोटिफेशन चेक करें।

योग्यता : अलग-अलग पदों के लीए मास्टर या बैचलर डिग्री, CA/CMA/CFA, बीई / बी टेक, लॉ में बैचलर डिग्री मांगी गई है। पद के अनुसार 3 से 12 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।

आवेदन शुल्क : SC, ST और PwBD वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 118 रुपये ही है।

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • सफल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए बैंक द्वारा आवेदनों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग भी की जा सकती है।
  • इंटरव्यू 100 अंको का होगा, जिसमें उम्मीदवार को न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों को 45 अंक लाना आवश्यक है।

कैसे करें आवेदन : उम्मीदवारों को इस फॉर्म को प्रिंट करने के बाद पूरी तरह से भरकर और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्व-प्रमाणित प्रतियों तथा निर्धारित 1180 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट को संलग्न करते हुए इस पते पर जमा कराना होगा। जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचआरएम डिपार्टमेंट, हेड ऑफिस, ‘लोकमंगल’, 1501, शिवाजीनगर, पुणे – 411005।

Indian Bank Recruitment 2024

कुल पद :1500

पदों का विवरण : यूआर कैटेगरी के 680 पद, ईडब्ल्यूएस के 137 पद, ओबीसी कैटेगरी 351 पद, एसटी के 77 पद और एससी कैटेगरी के 255 पद ।

आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है। ओबीसी कैंडिडेट्स को 3 साल, एससी, एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट ।

योग्यता :आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए> आवेदक की ग्रेजुएशन की पढ़ाई मार्च 2020 के बाद के पास सर्टिफिकेट के साथ पूरी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इंडियन बैंक में अपरेंटिस के पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन रिटेन टेस्ट और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:  जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं लगेगी।

वेतन : बैंक के मेट्रो अर्बन ब्रांच में नियुक्ति के बाद 15, 000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण या सेमीअर्बन ब्रांच में नियुक्ति के बाद 12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews