BHEL में नौकरी का गोल्डन चांस, 515 पदों पर निकली भर्ती, मोटी सैलरी, 16 जुलाई से आवेदन शुरू, यहां जानें डिटेल  

BHEL ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। 10वीं पास और आईटीआई वालों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन, कैसे और कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
BHEL Recruitment 2025

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आर्टिशियन पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://careers.bhel.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे। डिटेल नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होगा। इसमें एप्लीकेशन प्रोसेस, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध होगी। इसलिए इसे पढ़ने के बाद अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

शॉर्ट नोटिस में वैकेंसी, एप्लीकेशन डेट, योग्यता और आवेदन दिशा-निर्देश समेत अन्य जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक रिक्त पदों की संख्या 515 है। जिसमें से फिटर के लिए 176, वेल्डर के लिए 97, मशीनिस्ट के लिए 104, इलेक्ट्रिशियन के लिए 65, टर्नर के लिए 30, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए 25, और फाउंड्रीमैन से के लिए 18 पद खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बीएपी (रानीपेट), एचईआरपी (वाराणसी), एचपीवीपी (विशाखापटनम), ईडीएन (बेंगलुरू), एफएसआईपी (जगदीशपुर), एचईईपी (हैदराबाद), एचईपी (भोपाल) समेत देशभर में स्थिति बीएचईएल के विभिन्न यूनिट्स में होगी।

योग्यता और आयु सीमा (BHEL Recruitment 2025)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनटीसी+एनएसी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी को 5 साल की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन मिड-सितंबर में होगा। सीबीटी मोड में एग्जाम होने वाला है। चयनित उम्मीदवारों को  दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद 29,500 रुपये से लेकर 65,000 रुपये तक सैलरी हर महीने मिलेगी। इसके अलावा भत्ता और अन्य सुविधा भी मिलेगी।

ऐसे भरें फॉर्म 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें। होमपेज पर “Current Openings” के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। संबंधित भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करके फॉर्म भरें। दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews