बीएचयू में इस पद पर निकली 300 से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

APSC Recruitment:

BHU Recruitment 2023 : नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने हाल ही में 307 फैकल्टी पदों पर नौकरी निकाली है। जिसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन अगर करना चाहते हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई है। जानकारी के मुताबिक, बीएचयू ने 307 पद पर भर्ती निकाली है। जिसमें से 85 प्रोफेसर के पद के लिए हैं और 133 एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए है। वहीं 89 सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हैं। चलिए जानते हैं आवेदन शुल्क और योग्यता –

आवेदन शुल्क

इन रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदारो को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर को इन पदों के लिए कोई भी शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाएं।

योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक/परास्नातक/पीएचडी होना अनिवार्य है।

आवेदन की प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाएं। उसके बाद होम पेज पर रोलिंग एडवांटेज पर क्लिक करें। यहां आपको आवेदन के लिए फॉर्म मिल जाएगा जिसको आप भर सकते हैं। यहीं आपको आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews