सरकारी नौकरी: बिहार पंचायती राज विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, 2436 पद रिक्त, 15 फरवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल

ग्राम कचहरी न्याय मित्र कर 2400 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन जारी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Anganwadi Recruitment 2025

बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी न्याय मित्र पदों पर बंपर भर्ती (Bihar Panchayati Raj Vibhag Bharti 2025) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और उम्मीदवार उम्मीदवार 15 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिलों में होगी। फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2436 है। समस्तीपुर में 123, सारण में 88, शेखपुरा में 15, शिवहर में 20, सहरसा में 30, सीतामढ़ी में 98, सिवान में 86, सुपौल में 68, वैशाली में 103 और पश्चिम चंपारण में 63, अररिया में 41 औरंगाबाद में 21, बांका में 46, बेगूसराय में 65, भागलपुर में 72, भोजपुर में 81, बक्सर में 24, दरभंगा में 38, पूर्वी चंपारण में 46, गया में 87, गोपालगंज में 76, जमुई में 37, जहानाबाद में 48, कटिहार में 80, किशनगंज में 50, लखीसराय में 39, मधेपुरा में 24, मधुबनी में 154, मुंगेर में 7, मुजफ्फरपुर में 158, नालंदा में 64, नवादा में 75, पटना में 91, पूर्णिया में 47, रोहतास में 81 खाली हैं।

कौन भर सकते हैं?

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम विधि स्नातक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक भारत का नागरिक और बिहार राज्य के संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 7000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार के शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं है। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews