BIS Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहाँ 116 पदों पर निकली भर्ती, जानें आयु, पात्रता और सैलरी

BIS Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहाँ 116 पदों पर निकली भर्ती, जानें आयु, पात्रता और सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ब्युरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने भर्ती (BIS Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 116 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। जिसमें से 100 पद ग्रेजुएट इंजीनियर और 16 पद वैज्ञानिक बी के लिए रिक्त हैं। यदि आपको भी विज्ञान के क्षेत्र में नौकरी की तलाश है तो यह आवेदन कर कर सकते हैं। बता दें की आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़े… Motorola Edge 30 Neo मचाएगा मार्केट में धूम, फीचर्स का हुआ खुलासा, सिर्फ इतनी होगी कीमत, यहाँ जानें

योग्यता

ग्रेजुएट इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.E/B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य होगा। वहीं वैज्ञानिक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.E/B.Tech की डिग्री के साथ 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा। साथ ही GATE स्कोर को भी चेक किया जाएगा। केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। योग्यता के जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल में राहत, देश में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

आयु सीमा और सैलरी

वैज्ञानिक बी पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल है। वहीं 36 वर्ष के अधिक आयु वाले उम्मीद ग्रेजुएट इंजीनियर के पद पर आवेदन नहीं कर पाएंगे। वैज्ञानिक बी को प्रतिमाह करीब 99699 रुपये की सैलरी मिलेगी। वहीं ग्रेजुएट इंजीनियर को हर महीने 50,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews