BPSSC JOB: बिहार पुलिस में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती, 1 मई से आवेदन शुरू, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स

Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026: पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 122 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
IIM Indore Recruitment 2026

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस में हवलदार प्रशिक्षक  के 122 पदों पर भर्ती के लिए 28 अप्रैल 2026 को आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 05/2026) जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in
पर जाकर 1 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Vacancy 2026:

भर्ती का नाम: बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026

विभाग का नाम: होम गार्ड विभाग, बिहार

पद का नाम: हवलदार प्रशिक्षक

कुल पद: 122

​शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा नही होनी चाहिए । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: ​ चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: यह 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
  • ​शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): यह परीक्षा भी 100 अंकों की होगी, जिसमें दौड़ (50 अंक), गोला फेंक (25 अंक) और ऊंची कूद (25 अंक) शामिल हैं।

आवेदन शुल्क: ​सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

​शारीरिक मानक (Physical Standards)

  • ​सामान्य और पिछड़ा वर्ग ​ऊंचाई (पुरुष): न्यूनतम 165 सेमी
  • ​अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC और ST ​ऊंचाई (पुरुष): न्यूनतम 160 सेमी
  • ​सभी वर्गों की महिला ​ऊंचाई: न्यूनतम 155 सेमी
  • ​सामान्य/BC/EBC: 81 सेमी (सीना बिना फुलाए, पुरुष), 86 सेमी (फुलाकर)
  • ​एसी/एसटी: 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
  • सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य।

bpssc police bharti notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews