BSF Recruitment 2021 : देश सेवा का जज्बा है तो यहाँ करें आवेदन

BSF Recruitment 2021 : देश सेवा का जज्बा है तो यहाँ करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आप देश की सेवा करना चाहते हैं और सेना की वर्दी पहनने की ख्वाहिश रखते हैं तो BSF आपको ये मौका दे रहा है।  BSF ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  ये वैकेंसी ग्रुप सी कॉम्बेटाइज्ड (Non Gazetted – Non Ministerial) पदों के लिए है।  अधिक जानकारी के लिए BSF की अधिकृत वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

BSF के नोटिफिकेशन के अनुसार एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के कुल 72 पदों पर भर्ती निकाली गई है , इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है।  ये पद सीमा सुरक्षा बल में इंजीनियरिंग पद की भर्ती के लिए हैं।

ये भी पढ़ें – MP Panchayat Election : किसकी बजेगी ढोलक, किसका कटेगा केक

ये हैं पदों की जानकारी 

एएसआई – 01 पद

हेड कॉन्स्टेबल (कारपेंटर, सीवरमैन)  – 6 पद

कॉन्स्टेबल – (जनरेटर ऑपरेटर, जनरेटर मैकेनिक, लाइनमैन) – 65 पद

ये भी पढ़ें – पंचायत चुनाव: 4 करोड़ मास्क और 2 करोड़ ग्लब्स बांटे जायेगे मतदाताओं को

ये है पे स्केल 

एएसआई – 29,200 – 92,300

हेड कॉन्स्टेबल – 29,500 – 81,100

कॉन्स्टेबल – 21,700 – 69,100

ये भी पढ़ें – MP में कोरोना नियंत्रण के लिए CM Shivraj ने दिए ये 10 निर्देश

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है , आयुसीमा 18 से 25 साल है। इसके लिए 100 रुपये फ़ीस भी देनी होगी।  योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की अधिकृत वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews