BSNL Vacancy 2026: 120 पदों पर भर्ती, डेट बढ़ी, अब 15 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, जानें अन्य डिटेल्स

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वर्ष 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के कुल 120 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी अंतिम तिथि को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार अब 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
BSNL Recruitment 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के पदों पर निकाली गई भर्ती की आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि को 7 मार्च 2026 थी। आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से जारी है। आवेदन में सुधार 16 से 23 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026

संगठन का नाम: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)

पद का नाम: सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET)

कुल पद: 120

​पदों का विवरण (Vacancy Details)

  • ​टेलीकॉम स्ट्रीम (Telecom Stream): 95 पद
  • फाइनेंस स्ट्रीम (Finance Stream): 25 पद​

आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आयु की गणना 7 मार्च 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility) :

  • सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी टेलीकॉम ऑपरेशंस: इलेट्रॉनिक्स एंव टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम की होनी चाहिए।
  • फाइनेंस में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य किसी भी तरह का अनुभव नहीं मांगा गया है। ऐसे में ऐसे कैंडिडेट्स जो डिग्री के अलावा किसी तरह का अनुभव नहीं रखते बिल्कुल फ्रेशर हैं, वो भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं।​

वेतनमान (Salary): ​चयनित उम्मीदवारों को E-3 पे-स्केल पर रखा जाएगा, जिसका वेतनमान ₹24,900 – ₹50,500 (प्री-रिवाइज्ड IDA स्केल) है। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process): ​

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): सबसे पहले एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
  • ​दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल
    उम्मीदवारों को कागजी कार्रवाई के लिए बुलाया जाएगा।
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

​​आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: ₹2500
  • ​एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए: ₹1250
  • ​भुगतान का माध्यम ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, कार्ड) रहेगा।

BSNL Vacancy: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप BSNL की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Senior Executive Trainee Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

BSNL New Notification

BSNL Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews