बिहार तकनीकी सेवा आयोग में निकली है भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें योग्यता डिटेल्स

BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीटेक या बीएससी डिग्री वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
teacher Vacancy2026

बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के 92 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रकिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

 BTSC Dairy Field Officer Vacancy 2026

कुल पद: 92 पद

पद का नाम: डेयरी फील्ड ऑफिसर/डेयरी टेक्निकल ऑफिसर।

आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अनारक्षित वर्ग की अधिकतम उम्र 37 वर्ष, अनारक्षित महिला 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) 40 वर्ष, एससी/एसटी (पुरुष, महिला) 42 वर्ष की उम्र तक मान्य होगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)/बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी)/दो वर्षों के कार्यानुभव के साथ आईडीडी (डीटी/डीएच) में उत्तीर्णता या इससे संबंधित सर्टिफिकेट होना चाहिए। इंडियन डेयरी डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी और इंडियन डेयरी डिप्लोमा इन डेयरी हसबैण्डरी के साथ 2 साल के अनुभव वाले भी आवेदन कर सकते हैं। योग्यता संबंधित ये जानकारी उम्मीदवार भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा एंव कार्यानुभव

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

वेतनमान: ₹9,300 – ₹34,800 (ग्रेड पे ₹4,200, लेवल – 6) तय किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 1 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू: 13 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 मार्च 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 13 मार्च 2026

BTSC Dairy Field Officer Vacancy Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews