सरकारी नौकरी: BTSC ने निकाली 1114 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स 10 नवंबर तक ऑनलाइन भरें फॉर्म

बीटीएससी ने 1100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन पोर्टल का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं और कितनी फीस लगेगी?
CSU Recruitment 2026

बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन ने वर्क इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती (BTSC Recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://btsc.pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्मेंट बिहार पटना में होगी। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें एप्लीकेशन प्रोसेस से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1114 है। जिसमें से महिलाओं 35% आरक्षण के तहत 379 पद रिजर्व किए गए हैं। जनरल कैटेगरी के लिए 444, ईडब्ल्यूएस के लिए 111, एससी के लिए 179, एसटी के लिए 13, ईबीसी के लिए 200, बीसी के लिए 133 और पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 34 पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस पेमेंट और आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष संस्थान से दसवीं प्राप्त पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 1 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अनारक्षित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आरक्षित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी/एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी।

सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जो 100 अंकों का होगा। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यम में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। वहीं गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। नियुक्ति के बाद 35400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा डीए, ट्रैवल अलाउंस, एचआरए समेत कई सुविधाएं भी मिलेगी।

ऐसे भरें फॉर्म 

  • सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर बीटीएससी वर्क इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। फिर जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फीस पेमेंट करें और आवेदन पत्र जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews