IOCL में निकली अपरेंटिस के पदों बंपर भर्ती, 5 जनवरी अंतिम तारीख, जानें आयु-पात्रता

sarkari jobs

IOCL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 1814

पदों का विवरण

IOCL की तरफ शुरू भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल तकनीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अपरेंटिस के कुल 1814 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

शैक्षणिक योग्यता

IOCL की तरफ से चल रही भर्ती प्रक्रिया में ट्रेड अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं की डिग्री और आईटीआई का सर्टिफिकेट होनी चाहिए। वहीं तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। जबकि ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

IOCL की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

IOCL की तरफ से विभिन्न पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान करने के लिए छूट प्रदान की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews