Sarkari Naukri: कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवदेन की तारीख और जरूरी डिटेल्स

HPSC PGT Vacancy

Punjab Police Constable Recruitment 2024: पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पंजाब पुलिस विभाग की तरफ से कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। साथ ही आवेदन की प्रक्रियी शुरू होने पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

जारी नोटिफिकेशन के आधार पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन और शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 1746

पदों का विवरण

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल 1746 पदों को भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिसमें जिला पुलिस के 970 पद और आर्म्ड पुलिस के 776 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवरों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

  • न्यूनतम आयु- 18 साल
  • अधिकतम आयु- 28 साल

आवेदन शुल्क

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 650 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आपको बता दें आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews