Medical Officer के पद पर निकली बंपर भर्ती, बिना किसी शुल्क के करें आवेदन

Lecturer Recruitment 2023

Medical Officer Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती किए जाने के संबंध में नोटिफिकेशन निकाला गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त रखी गई है।

इस भर्ती में कुल 7276 पद निकाले गए हैं। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 38 वर्ष की होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा। यह आवेदन बिल्कुल नि:शुल्क रखा गया है, भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

सैलरी

चयन प्रक्रिया में चयनित किए गए उम्मीदवारों को उनकी पोस्टिंग के बाद शुरुआती सैलरी 56,100 रुपए दी जाएगी।

ऐसे करें आवदेन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां दिए गए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां अपनी जानकारी डालकर पंजीकरण करें।
  • इसके बाद दिया गया आवेदन पत्र अच्छी तरह से भर दें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इस फॉर्म का एक प्रिंट अपने पास निकाल कर रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews